मैंने तुमसे इश़्क कर लिया है

मैं अब तुमसे प्रेम करना चाहता हूँ


इश्क़ में अपेक्षाएं है

प्रेम में समर्पण है


इश्क़ में बेकरारी है

प्रेम में समझदारी है


इश्क़ में अधिकार है

प्रेम में स्वीकार है


इश्क़ नशा है

प्रेम आनंद है


इश्क़ चीखता है

प्रेम मौन है


इश्क़ मांगता है

प्रेम देता है


इश्क़ आग है

प्रेम आहुति है


इश्क़ बंधन है

प्रेम मुक्ति है


इश्क़ बेचैनी है

प्रेम संतोष है


इश्क़ अधीरता है

प्रेम प्रतीक्षा है


आखिर में मैं यही कहना चाहता हूं

मैं अब तुमसे प्रेम करना चाहता हूं।