आरंभ में मन में एक इच्छा जागती है

फ़िर वह इच्छा तीव्र होती जाती है

फ़िर और तीव्र

फ़िर उसके पूरा ना होने पर खीज होती है

गुस्सा आता है, झल्लाहट होती है

फ़िर और गुस्सा आता है, झुंझलाहट होती है

फ़िर वह इच्छा पूरी होने की इच्छा खत्म होने लगती है

फ़िर एक दिन वो खत्म हो ही जाती है

फ़िर हम सामान्य होने लगते है

और एक दिन निकल पड़ते है

एक नई इच्छा की तलाश में।