दुःख चाहे जिस बात का हो

दुःख होता है

तो रोया जाता है

ऐसा हमको लगता था


लेकिन ऐ सखी!


रोने के भी नियम होते हैं

कुछ दुःखो के लिए रोना

आकर्षित करता है सहानुभूति

कुछ दुःख माने गये है फ़िज़ूल

और

कुछ दुःखो के रोने पर

पड़ सकती है फटकार

और कुछ में मार


पर सखी!


दुःख चाहे जिस बात का हो

दुःख होता है

तो रोया जाता है।