मेरी समझ से

सबसे आत्मनिर्भर होती है माँ

पति चार दिन बाहर जाए

बच्चें पढ़ने-घूमने दूर चले जाएँ

तब भी

माँ का कुछ काम नहीं रुकता

‘बल्कि कम ज़रूर हो जाता है’

लेकिन वहीं अगर

माँ को निकलना है

एक दिन के लिए भी बाहर

तो उससे पहले

सब सदस्यों के लिए

करने पड़ते है हज़ारों इंतज़ामात

ताकि किसी को असुविधा ना हो

सब चाहते हैं कि

माँ जल्दी-से-जल्दी वापिस लौट आये

सच कहुँ,


“माँ ख़ुद बंधन में रहती है

ताकि सब मुक्त हो सकें”