आता है कौन लौट कर एक दफ़ा चले जाने के बाद

कहां आया वो भी..मेरे इतना बुलाने के बाद


ये आँखे कहां रूकती है गला भर आने के बाद

क्यों दिल बहलाने आये हो अब तुम; मुझे रुलाने के बाद


मुरझा जाता है फूल टहनी से टूट जाने के बाद

हो ही जाता है अंधेरा शमां बुझ जाने के बाद


वो परेशां बहुत हुआ था उस शख्स से दिल लगाने के बाद

पर गया फिर भी उसी गली में

यहां तक कि मेरे समझाने के बाद


संभले नहीं हो अब भी इतनी चोट खाने के बाद

और क्या मानोगे तुम जान से जाने के बाद।