नमस्कार ! मेरी यें रचना, ईश्वर पर हमारे अनंत विश्वास को समर्पित ..यही समर्पण हमारे कर्म और हिम्मत को बांधे रखता है और हमारी प्रेरणा का सर्वोच स्रोत भी यही है .॥ परमेश्वर पर अटूट विश्वास ..  तो मेरी नई रचना
 “यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं” ..

तूफ़ान के वेग को देखा है 
मैं डर कर फिर भी खड़ा नहीं 
क्यू खो जाऊ वीराने में 
ये दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं ..

किनारे पर मैं खड़ा मगर 
समंदर इतना भी बड़ा नहीं 
और पार इसे करना ही है 
यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं ..

रुक जाने से क्या होगा 
कैसे कह दु मैं बढ़ा नहीं 
इस बदन पे है घाव मगर 
यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं …

इस भीड़ में ऐसे खो जाऊ
मैं काग़ज़ का कोई सिरा नहीं 
कांटो पे चल के देखा है 
यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं ..

अंधियारे से क्यू इतना डरना 
उजियारा सूरज से छुपा नहीं 
जीवन की तपिश थोड़ी कड़ी सही 
यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं ..

सफलता का नहीं पूर्णपड़ाव 
विफलता आख़िरी सिरा नहीं ..
संघर्ष ही सार है जीवन का 
ये दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं ..

यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं 
सब रब के हथों में छोड़ा है 
मेरे सुख दुख, मेरी हंसी ख़ुशी 
सब पर मेरे रब का पहरा है ..
मेरे करम सही हो बस इतना 
करना मेरे करता परमेश्वर ..
जब चलते चलते थक जाऊ
मुझे थामें रखना हे ईश्वर ..
बढ़ते जाना ही जीवन है 
मेरा कदम कभी भी थमा नहीं ..
आस निराश से हताश कहा 
यें दर्द मेरे रब से बड़ा नहीं ..

✍️ प्रिंस तुलसीयान