कटे पंच पेड़ सारे बदली हवाएँ
चलो सारे जाग जाओ जीवन बचाएँ
ऐसी जिहालत है स्वयं हम ही लाएँ
तालाब नदियाँ हम ही सुखाएँ
पर्वत पहाड़ों को हमने घुमाएँ
छेनी हथौड़ी से उनको रुलायें
प्राकृतिक आपदा को हमने बुलायें ---
चलो सारे जाग जाओ जीवन बचाएँ
कटे पंच पेड़ सारे फिर से लगाएँ
दुःखी अपनी धरती को फिर से हंसाएँ
चलो देशी पौधों को फिर से लगाएं
जिन्होनें है उम्र लम्बी दी हैं दुआएँ
चलो याद बचपन की फिर से जगायें
आम, नीम, जामुन को फिर से उगायें।।
-(स्वयं नन्दन गोण्डवी)

