तुम वो एहसास हो
है तो वो भी पानी ही मगर
सुबह घास पर पड़ी मिली,
ओस की बूँदों सी खास हो।
तुम वो एहसास हो
है तो वो भी शोर ही मगर
बहती हवा संग सुर मिलाती,
पत्तियों की सरसराहट सी खास हो।
तुम वो एहसास हो
है तो वो भी शब्द ही मगर
निःशब्द संगीत को आवाज देती,
सुरमयी अल्फाजों सी खास हो।
तुम वो एहसास हो
समझ तुम पाती तभी
जो होता ये दिल मेरा,
अगर तुम्हारे पास तो।
तुम वो एहसास हो....
तमाम एहसासों मेंं खास हो।।

