1.रात भर




   रात भर


देखते उस चाँद को,

मैं सोचूँ बार-बार।


पहले से ज्यादा घना है

अब अँधेरा रात का।


या फिर चाँद

थोड़ा बुझा सा है।


या पहले वो हल्की सी

रौशनी मेरे कमरे मेंं,


तेरी मौजूदगी से होतीे थी।




2.चाँद तुम्हारा



चाँद तुम्हारा साथ है ऐसे


स्याह अँधेरी रातों को मेरे


मिला रौशनी का साथ हो जैसे,


रात हर उतर आती हो तुम


मेरे ख्वाबों के फ़लक पर,


निहारता मैं रहता हूँ तुम्हें


चकोर निहारता है उस चाँद को जैसे।




3.ऐसा कोई पल नहीं




ऐसा कोई पल नहीं

जिसमें तुम नहीं गुजरते।


ऐसा कोई कल नहीं

जिसमें थे तुम शामिल नहीं।


ऐसा कोई फिक्र नहीं

हो जिसमें तेरा जिक्र नहीं।


ऐसा कोई सावन नहीं

जिसमें तुम ना बरसे।


ऐसी कोई धड़कन नहीं

जिसमें तुम ना धड़के।


है मेरा जीवन जीवन नहीं

जो तेरे संग ना गुजरे....।




4.उससे बिछड़ कर




उससे बिछड़ कर ऐसा लगा

रेशमी धागा वो इश्क़ का,


बुना जिसे था हमने

चाहत के चरखे पर,


आखिर वो आज 

वक्त की आँधी मेंं,


टूट कर कहीं बह ही गया

धागा वो नाजुक बिखर ही गया।