1." नाकाम ही रहा मैं उन शब्दों की तलाश में

क्या लिखूँ जो तेरी खूबसूरती बयाँ कर पाए"


2."जाने क्यों नींद नहीं आती अब मुझे

रात का ये अँधेरा घना,

तो पहले जितना ही है।"


3."कमियों को मेरे अगर नजरअंदाज कर जाओ तुम कभी,

अच्छाईयाँ मेरी शर्मिंदा कर जायेंगी तुम्हें।"


4."कागज पर एक तेरा नाम क्या लिख दिया

खूबसूरती के सारे अल्फाज फीके पड़ गये"


5."कुछ बदला-बदला सा लगता है-

इस जमाने में मुझे अब,

खुदा जाने 

वक्त बदल गया है या इंसान"


6."रास्ते चुनने में वक्त ज़ाया ना कर ऐ मुसाफिर

तेरी मंजिल कब से तेरी राह देख रही है"


7."आँखों में कई सवाल लिए ढूँढ रहा हूँ

ऐ जिन्दगी तू मुझसे अब नजरें चुराना बंद कर दे"


8."थी मौसमों ने कर रखी कोई साजिश मेरे खिलाफ

यूँ ही नहीं बेवक्त भीगा था मैं तेरे प्यार की बारिश में"


9."वो जो आई थी बेवजह ही मेरी जिन्दगी मेंं

वजहें वो कई गिनवा कर गई-

मुझे छोड़ जाने से पहले"


10."हुआ ये कैसा नशा है मुझे तेरी यादों का

कमबख्त हर पल मेरा होश संभाले रखती है"


11."तारीफ मेंं तेरे कुछ लिख सकूँ

मेरे शब्दों की इतनी हैसियत कहाँ"


12."बंधे रहे उम्मीद की बंदिशों में हम उम्र भर

और समझते रहे कि हम किसी के गुलाम नहीं"


13."बहते आँसुओं ने मेरे मुझसे एक गुजारिश की है कि

गुरेज़ नहीं है हमें बहने से बार-बार,

पर अब तू बहने की वजह तो कोई और दे दे"


14."तेरी यादों का दामन अब थामे-थामे

दर्द की लकीर खिंच गई हैं इन हाथों में"


15.अच्छे भले गुमनामी में जी रहे थे

तुमसे नाम क्या जुड़ा,

पूरे शहर में बदनामी लिए फिर रहे हैं।


16."यूँ ही नहीं अरमान जागे थे मेरे दिल में

नजरों ने तेरी भी कुछ इशारे तो दिए ही थे"


17."क्या बताऊँ उनसे मिलने का एहसास क्या था,

पहली दफा अपनी धड़कनें सुनी थी मैने"


18.रंजिशें जो हैं मझे इश्क़ से-

अदालत में इसके,

गवाही मेरे आँसू और तेरी बेवफाई देगी।


19."गहरे ख्वाब सा जो बसता था कभी इन आँखों में

आँसू बन कर आजकल इन पलकों से रिसता है"


20.बता दे तेरी ख्वाहिश ऐ जिन्दगी 

अब उन्हीं को पूरा कर लूं,

क्योंकि चाहतें जो थी मुझे पाने की

वो तो कब का छिन गया है मुझसे।


21."बेबस से हैं मेरे शब्द आजकल

बातें बस तेरी ही करते हैं"


22."नाफरमानी पर उतर आया है दिल इन दिनों

मेरा है पर धड़कता तेरे लिए है"


23."बेखौफ रहने लगा हूँ जब से तुम गई हो छोड़ कर,

तेरे साथ तेरे चले जाने का डर भी चला गया।"


24."आँखें तुम्हारी आज भी मुझे गुमराह कर जाती हैं,

कोसना चाहता हूँ जब-जब तुम्हें बेवफा कह कर।"


25.रातें मेरी अब भी तेरे ही नाम हैं

पहले तेरी बातों मेंं गुजरती थी,

अब तेरी यादों में कटती हैं।


26.तेरी यादों का सफर हर रोज तय करता हूँ

दिख जाओ कभी तुम शायद,

सोच कर बस यही

हर रोज तेरी गली से गुजरता हूँ।


27."सब झूठ है यहाँ,

बात यही बस एक सच है।"


28.शायद ख़ुदा ही मान बैठे हैं मुझे कुछ लोग यहाँ

गलतियाँ बार-बार कर के,

मुझसे माफी की उम्मीद करते हैं।


29."शोर ही शोर है इस शहर में

पर दिलों में सबके खामोशी क्यों है

हो गई है रात सब सो गये अगर

तो हर तरफ ये पहरेदारी क्यों है"


30."गम तो बेहिसाब ही दे रखे हैं जिन्दगी ने पर,

खुशियों की गिनती तो उँगलियों पर ही सिमट जाती है"


31."शोर होती तेरी यादें तो सुनकर अनसुना भी कर देता,

तुम्हारी यादें तो खामोशी बन कर मेरे कानों में गूँजती हैं"


32."अजी सौदेबाजी है इश्क़ ज़नाब-

बदले मेंं इसके,

सुकून लुटाना पड़ता है।"


33.अकेलेपन की आदत कुछ यूँ लग गई है मुझे

कि अँधेरों का दामन थाम लिया है हमने,

कि खुद को भी ना ढ़ूँढ़ सकें

के खुद की परछाई से भी दूर रह सकें।


34.सजदे मेंं सिर मेरा झुका तो था

अपनी मन्नतें पूरी करने को,

पर यकीन कर तू मेरा

के मेरे दिल ने बस,

तेरे लिए दुआ माँगी।


35.किस बात शुक्रगुजार रहूँ मैं तेरा ऐ जिन्दगी

के मैं खुशनसीब था कि तू मिली है मुझे?

अरे भ्रम तेरा भी चकनाचूर हो जायेगा

गर तू भी कभी,

इस जमाने मेंं एक बार जी कर तो देख।


36.जुदा होकर भी मैं तुमसे जुड़ा ही रहा

क्योंकि,

मशरूफ रहा मैं तेरी यादों मेंं इस कदर

के कमबख्त़ इस दिल ने भी,

तुझे भुला देने का जिक्र तक नहीं किया।


37.मेरे दिल कि महफिल 

आज भी खाली नहीं है


जहाँ रहती थी पहले तुम


आज रहते वहाँ

मैं, मेरी तन्हाई और 

तेरे यादों की परछाई है,


और एक कोने मेंं मुँह छिपाए

बैठी तेरी बेवफाई है....


38.बहुत जल्दी मेंं थे तुम

लेकिन मैने,

नज़रों से ओझल होने तक तुम्हें देखा था.......


39."मुकद्दमा कैसे जीतते भला हम इश्क़ का

चश्मदीद गवाह ही जब था का़तिल हमारा"


40.खामोश तेरी ये नजरें

पलकें भी तेरी झुकी-झुकी सी।

लबों पर तेरे चुप्पी और

होठ भी तेरे दबे-दबे से।

ऐ मेरे दिल-ए-करार अब

तू मुझे और बेकरार ना कर।

तेरे एहसासों ने मुझे बताया है

कि कर बैठे हो तुम भी,

इश्क़ करने की गुस्ताखी।

तो अब जो दिल में है तेरे

एक दफा उसे शब्दों में भी बयां कर।

तू हसीन यह गुनाह कुबूल तो कर

तू अब मुझसे इजहार-ए-इश्क़ तो कर।



41."कभी-कभी लड़खड़ा जाते हैं मेरे कदम-

अब भी चलते-चलते,

तुम्हारा हाथ पकड़े चलने की 

आदत अभी तक छूटी नहीं है"




Written by-


Pragyanshu Shekhar