सबसे बुरा होता है,
सच्चे प्रेमी को तड़पाना,
सच्चे प्रेमी को तड़पाना,

किसी कन्या को कोख में ही मार देने के समान है,
अर्थात् भ्रूण हत्या के समान !! 

सच्चे प्रेमी को तड़पाना,
बकरे को हलाल कर के मारने के समान है,

सच्चे प्रेमी को तड़पाना,
अपनी ज़िंदगी में मिले 
रब के सबसे कीमती तोहफे को,
ठुकरा देने के समान है !! 

सच्चा प्रेम और सच्चे प्रेमी,
जीवन में बस एक बार मिलते हैं,
उन्हें तड़पाना,
प्रेम का गला घोटनें के समान है !! 

राधा–कृष्ण,
हीर–रांझा,
शिरी–फरहाद
लैला–मजनू,
सीता–राम,
जूलियट–रोमियों

इन प्रेमियों के प्रेम पर 
अपने हाथो से कलंक लगाना है
सच्चे प्रेमी तो तड़पाना !!