माँ तू है मेरी हवा मेरा पानी,
माँ तू है सुन्दर मीठी सी कहानी
माँ तू मेरा आसरा मेरा एहसास है,
माँ तुझ से मिलता मुझे अटूट विश्वास है
माँ मेरे लहू मे दौड़ाता आभास तू है,
माँ मेरे आँखों मेँ बसे सपनो का पूर्वाभास तू है
बंद आँखे करके जब भी रब को याद किया,
बड़े प्यार से माँ तूने मेरे सर पर हाथ दिया
मैंने सुना है रब दुआ काबुल करता है,
मेरा सर माँ तेरे आगे झुकता है
सोया रहा मैं तो माँ, तेरी आँचल मैं यु,
जैसे हो गया मैं, रब से ही रूबरू
जब जब मैं गिरा जब जब मैंने तुझे पुकारा है,
तूने उठाया मुझे, तूने दिया सहारा है
जाने किस मिटटी से तुझे रब ने बनाया है,
की प्यार ही प्यार तुझ में समाया है
बन जाऊ ख्वाब तेरा, बन जाऊ तेरी सच्चई,
ओ मेरी प्यारी माँ, मैं बनाना चाहू तेरी परछाई

