खाई कैसी यह समाज की,

अहमियत नहीं यहाँ इंसान की.

यहां आज भी जाती पूजी जाती है,

और कर्म निंदा पाती है.


क्यों अधीनता का चक्र निरंतर

वंचित करता अधिकारों से?

स्वाभिमान का सिंचन भी अब

शुष्क होता जाता निरंतर.

मानो वह भी आहत थथकर

झुक चला नजरें झुका कर .


चल, नया समाज हम गढ़ते हैं,

एक पुण्य प्रवाह का रचते हैं.

जहाँ सब समान, सब परोपकारी,

सब सकल ज्ञान के अधिकारी।

हाँ,बहुत जी लिया तय नियम पर

अब थोड़ा बदल कर देख नज़रिया

गर कभी तुझे धिक्कार हुआ तो,

सोच पुरानी, प्रारूप अडिग वहीं.