कुछ काम बाकी है,
अभी ज़ाम बाकी है!
कहने को कुछ नहीं है लेकिन,
तुमसे करना थोड़ा हिसाब बाकी है!
बाकी है बिना पढ़ी चिठ्ठीयाँ जो क़भी भेजी ही नहीं,
उन सब को जलाने का इंतज़ाम बाकी है!
बाकी है अधूरे किस्से जो क़भी हम लिख ना सके,
आधी लिखी कहानियों के अंजाम बाकी है!
बाकी है मेरे खुद्दार होने का सबब,
सामने से उनका इनकार बाकी है..!
मेरे दिल में कुछ राज़ बाकी हैँ..!
अभी उड़ने को मेरी परवाज़ बाकी है..!
बाकी है दुनिया के दस्तूर निभाने,
और उनको ठुकराने का आगाज़ बाकी है!
- प्रेरणा