बस एक दोस्त है मेरा, जो ख़ामोशी से मेरी बात सुनता है,

झाँकता हूँ ज़ब उसकी आँखो में, वो मेरे दिल की आवाज़ सुनता है!

थका हुआ ज़ब मन उदास होता है, जाता हूँ उसके पास, वो मेरे साथ रोता है!

बस एक दोस्त है मेरा, जो मेरे लिए फुर्सत में होता है!!

कहते हैं हम जिसको आईना, जो सब के घर में होता है!

गौर से देखना उसको, हर आईना दोस्त होता है!

-प्रेरणा