हर जगह दिखाई देता हैं चेहरा तेरा
आँखों में समायी हो किसी नूर की तरह
बेचैन करके यु न सताया करो
पिघल कर बह जाता हूँ बर्फ की तरह
यु टूट कर भी खड़ा रहता हूँ
हर वक्त संभाले रखता हैं पहरा तेरा
कहा से ये दुआ लगी मुझे
आता जाता रहता हूँ हवा की तरह
हर आहट से भी मचल जाता हूँ
लगा रहता हैं आना जाना तेरा
बेमौसम बरस जाता हैं चेहरा मेरा
जब याद आ जाता हैं चेहरा तेरा