वह मानो जैसे हो प्रकृति की सुंदरता
मेरे हृदय को बड़ा ही शांत कर देती है

उसकी आँखों में भरी अनगिनत भावनाएँ
उसकी सहजता पर विश्राम कर लेती है

छोटी सी बिंदी माथे पर और होठों पर आई मुस्कान
चंचल सी नदी के प्रवाह को भी शांत कर देती है

भूल जाता हूँ सब कुछ जब बात करने लगता हूँ उससे
उसकी बातें ना जाने सुबह से सन्ध्या कब कर देती है