सुनो दिकु......
मेरे जीवन में लौटने के लिए कोई बाध्य नही तुम्हें
तुम अपने ही जीवन में खुश रह सकती हो
मेरे कान कुछ विशेष सुनने की अपेक्षा नही रखते
तुम मन खोलकर अपनी बात कह सकती हो
ज़रूरी नही की बेमन से रिश्ता जोड़ा जाये
तुम अपनी राह में आगे चल सकती हो
प्रेम का प्यार उसकी उम्र के आखरी पल तक का है तुम से दिकु
बस एकबार अपनी मुस्कुराहट दिखाकर अपनी तरफ से पूर्णविराम रख सकती हो
प्रेम का इंतज़ार अपनी दिकु के लिये

