भारत मां के चरणों में,
अपना शीश चढ़ाएंगे,
दुश्मन चाहे दूर खड़े हो,
अब भाले से निपटाएंगे।

आजादी के अमृत-वर्ष पर,
यह शपथ अपनी दोहराएंगे, 
राष्ट्र प्रथम है, राष्ट्र हीं सबकुछ,
यही दसों दिशाएं गाएंगे।

इस मिट्टी के हर कण हर क्षण,
वीरों के गान सुनाएंगे।
माँ भारती के लिए भगतसिंह, 
रूप बदल फिर आएंगे।

सीमा की रक्षा करते करते, 
वीरों ने नित इतिहास रचे।
काल बने विकराल बने,
रणचंडी तलवार बने।

बैठ चिता की छाती पर भी,
मादक गीत सुनाएंगे।
दुश्मन चाहे दूर खड़े हो,
अब भाले से निपटाएंगे।

आजादी के अमृत-वर्ष पर,
यह शपथ अपनी दोहराएंगे....
यही शपथ अपनी दोहराएंगे।