
माँ सालों से चावल चुना करती थी और मैं ख़्वाहिशें
माँ उन चावलों को
ड्रम में रखा करती थी
बड़े जतन से उनमें
नीम की पत्तियां मिलाती
और भी कई तरीके अपनाती
की उसके चुने चावल
अगले साल तक महफ़ूज रहे
और माँ उनसे हर दोपहर
तो कभी रात के पहर में
थाली में चावल के प्यार परोसती।
Read More! Earn More! Learn More!
