लिखती हो..?? हाँ.........? क्या...??? कभी तुम्हे,कभी खुद को कभी मौत,कभी जिंदगी को कभी खुशी,कभी गम को कभी जुड़ाव,कभी बिखराव को कभी सपनों, कभी अपनो को कभी मै, कभी "हम" को कभी रंगों,कभी बेरंगो को कभी काज़ल, कभी आँसुओ को कभी साथ,कभी बिछड़न को कभी घुटन,कभी शोर को अपने ख़ामोश ख्वाहिशों को कभी सुबह,कभी शाम को हथेली पर लिखे तुम्हारे नाम को।।