Dear ज़िन्दगी,
रहने दो मुझे मुझ जैसा ही
तुम्हारे दिए वक़्त और हालातों ने
ना जाने कितनी बार बदला हमें
ना जाने कितनी बार मुस्कुराहटें छीनी मेरी
ना जाने कितनी बार तोड़ा मुझे...
हाँ कुछ पल जिया मैंने भी खुल कर
पर ना जाने क्यों वो पल
हाथो से फिसलता गया..
बहुत चाहा संभाल कर कही रख लू
पर वो ठहरा ही नही
और ख़ाली हाथ ही रही मैं।
रहने दो मुझे बचपन- सा ही
जहाँ मैं 'मैं' थी
जहाँ मेरी हँसी थी,जहाँ मेरी ख़ुशी थी
जहाँ मेरे सपने और ख़्वाहिशें जिंदा थी।