बस इतनी ही ख्वाहिश है कि
जिया जाए
इक तेरे साथ,
बस तेरे साथ..
लम्हों-लम्हों को जोड़ कर
सदियों सा जिया जाए
इक तेरे साथ,बस तेरे साथ।
गर हो कोई चाहत तो
सिर्फ़ तेरी हो
थक जाऊं जब मैं जिंदगी -से
तेरे सीने पर सिर मेरा
और
हाथों की चादर सिर्फ तेरी हो।
दूर तलक जब मैं देखूं तो
इक तेरा साथ हो बस तेरा साथ हो।
Preeति
