हमारे माता-पिता✍️
नन्हें क़दमों से लेकर
एक कामयाब चाल तक...
मज़ाक में कही बात या
समझदारी की मिसाल तक...
सुबह की सुनहरी धूप से लेकर
एक रंगीन शाम तक...
वो पहली खनखनाती हँसी से
आज इस मुस्कान तक...
ये माता-पिता ही तो हैं
जो ले आए हमें इस मुकाम तक...
-Preet Vohra @sunounkahi


