मेरा एक गांँव था

जो अब सरकने लगा है


मैं खेल रहा था

अपनी गेंद के साथ

अचानक सरकते सरकते

गेंद शहर चली गई ,

पीछे देखा तो

मेरा गांँव सरकते सरकते

शहर बन गया ।


कभी खींचा करता था कुएं से

पानी भरी बाल्टियां

जो सरकते सरकते

अब मोटर बन गई


कभी जगाती थी

गांँव की सुबह की खुशबू

जो कि बनते बनते

घड़ी बन गई


मैं घूमता था अपने

गांँव में चक्को के साथ

जो घूमते घूमते

गाड़ी के चार चक्के हो गए


जहां रुकता था

फकीर अपनी चाहत को लेकर

अब गरीब कहते कहते

लोग वहां अमीर हो गए


एक शाम थी जिसमें

डूबती थी एक मुस्कान

जो घिसते घिसते

परेशान हो गई



मेरा एक गांँव था

जो सरकते सरकते

अब शहर बन गया है

• प्रयास