ज़िंदगी की भी एक अजीब सी प्यास है,
जो पास है उसकी क़द्र नहीं,
जो दूर है उसकी आस है,
ख़ून के रिश्तों की अहमियत नहीं,
जो कल अजनबी थे,
वो आज बन गए ख़ास हैं,
हम अपने साफ़ दिल और सच्ची बातों की ग़लतफ़हमी में ख़ुश रहे,
तरक़्क़ी उन्होंने की जिनके दिल फ़रेब सही,
पर लफ़्ज़ों में मिठास है,
इस बात की भले हमें कभी शाबाशी ना मिली हो, प्रवीण,
पर हमारी सादगी ही आती उनको रास है,
ज़िंदगी की भी एक अजीब सी प्यास है,
जो पास है उसकी क़द्र नहीं, जो दूर है उसकी आस है