हाथों की हर लकीर में,
तेरा ही नाम लिखा है,
सांसों की हर महक में,
बस तेरा पैग़ाम लिखा है।
खामोश रातों की सर्गोशियाँ में,
एक मीठा सा एहसास लिखा है,
हर अधूरी-सी, एक-तरफ़ा चाहत में भी,
तेरा ही इश्क़, बे-आवाज़ लिखा है।
जो किया मोहब्बत-ए-आगाज़,
तो उसका अंजाम भी लिखा है,
हर दर्द में, हर मुस्कान में,
बस तेरा ही नाम लिखा है।
मैं और तुमसे, हम तक का जो जो सफ़र है,
अदब से बाकायदा, एहतराम लिखा है,
दिल के कोरे काग़ज़ पर,
सिर्फ़ और सिर्फ़ “इश्क लिखा है”।
- प्रवीण आहूजा (नॉएडा)
