कोई शायर या कवि कब बनता है, यह अहम सवाल है
मुझ से पुछो मेरे बारे में, कि मेरा क्या ख्याल है
कुछ ने कहा शराबी है, कुछ ने कहा ज़िन्दगी में कुछ कमी, कुछ खराबी है
कुछ ने कहा पागल है, कुछ ने कहा मस्ताना है, कुछ ने कहा महज़ दीवाना है
कुछ ने कहा सरफ़रोश है, कुछ ने कहा खानाबदोश है
कुछ ने कहा जुदाई है, कुछ ने कहा बेवफाई है, कुछ ने कहा रुसवाई है
अरे यह सब कुछ भी नहीं है, मैं बताता हूँ क्या सच्चाई है
खुदा हो, माँ-बाप हों, दोस्त या माशूक, मोहब्बत जिससे भी करता हूँ, नियत साफ़ रखता हूँ
कोई भी करे ख़ता, मैं दिल से माफ़ करता हूँ
जो भी हो रहा हो जीवन में, आसपास मेरे, मैं बयान करताहूँ,
तरीक़ा मेरा सरल है, लफ़्ज़ों में कोशिशे-जान रखता हूँ,
जो है ज़ुबा पर, दिल में भी वही है, मेरी ज़िन्दगी का फलसफा यही है
मेरा दिन सिर्फ आज नहीं, मेरा दिन तो हर रोज़ है
लिखूंगा तब तक, जब तक मेरे पास कलम है, जज्बा है और जोश है