सारे शहर में सावन बरसा,इक हम थे जो रेगिस्तान ही रहे l
कुछ हुआ नहीं, कुछ किया नहीं
न नाम हुआ, ना काम हुआ
पर लोगों में यूं ही बदनाम रहे l
सारे शहर में सावन बरसा ..........
पहली बारिश की आशा में
घर से निकला इक प्यासा में
न इस जमीन के, न उस आसमान के रहे ।
सारे शहर में सावन बरसा ............
चुनौतियां सबकी रख ली मैंने
एक कठिन राह चुन ली मैंने
हार नहीं मानी मैंने, बस जिद पर यूं ही अड़े रहे l
सारे शहर में सावन बरसा ............
गिरकर उठना, उठकर चलना
ठोकरो ने सिखा दिया मुझे
सीखा बहुत कुछ हमने मगर, न किसी काम के रहे ।
सारे शहर में सावन बरसा.............
ना हार हुई,ना जीत हुई
जैसे चलती घड़ी की सुई
बस बार-बार वही राह रहे l
सारे शहर में सावन बरसा ..........
पहले कुछ दिन खेल लगी
जिंदगी समझते देर लगी
जिंदगी हमसे और हम जिंदगी से खेलते रहे l
सारे शहर में सावन बरसा .........
पाल लिया मैंने सपना
जिसे करने चला था अपना
जीतकर सब कुछ हारते रहे ।
सारे शहर में सावन बरसा ..........
अपने खोए,सपने टूटे
फूल बोये, कांटे मिले
उन कांटो पर चलकर, दुनिया को दिखलाते रहे ।
सारे शहर में सावन बरसा..........
अजीब सी उदासी अंतर्मन में
रहा हमेशा खालीपन जीवन में
"प्रवीण" भीड से हाथ मिलाते रहे ।
सारे शहर में सावन बरसा ........
एक मेरा अकड़पन और भुलक्कड़पन
ले डूबा मुझे उस दरिया में
जिसमे रोज नाव चलाते रहे।
सारे शहर में सावन बरसा.....
बंजरपन और अड़ियल रवैया
कौन है मेरी नाव खिबैया
हम अकेले ही समुंदर में गोते खाते रहे।
सारे शहर में सावन बरसा.........
अपने रूठे, पराए छूटे
लाख जोड़े फिर भी रिश्ते टूटे
और हम टुकड़े-टुकड़े बटते रहे ।
सारे शहर में सावन बरसा...........
खिलती कलियां, बाग की गलियां
हार गले का कान की बालियां
ये सब बाजार के भाव बिकते रहे
सारे शहर में सावन बरसा इख हम थे जो रेगिस्तान ही रहे ।
