शहर में चर्चा होगी, तेरी हर इक बात पर,
बस झूठ कम कह थोड़ा, कुछ सच के पैमाने रख।

हर शख़्स बिक रहा है, चंद सिक्कों के लिए,
सौदे से पहले लेकिन, कुछ अपने ठिकाने रख।

महफ़िलें सजती हैं, मतलब के दीपों तले,
रिश्तों की रौशनी को, दिल के वीराने रख।

जब भी बैठ पीने को, कुछ खाली पैमाने रख,
दर्द भी साथ होगा, दो-चार अफ़साने रख।

पी भी ले, हंस भी ले, रो भी ले जी भर मगर,
ख़्वाब जो देखता है, उनकी निग़हबाने रख।