माँ की ममता, पिता का विश्वास,

भाई की रक्षा, बहन का एहसास।

पति-पत्नी की समझ,

और मित्रता की मिठास—


सब टिके हैं मर्यादा पर,

वरना ये रिश्ता भी कारोबार हो जाता।

जहाँ न सीमाएं तय होतीं,

वहाँ हर अपनापन भी मज़ाक हो जाता।


मर्यादा कोई बंधन नहीं है,

ये रिश्तों की सुरक्षा का कवच है।

इसे समझ लो तो प्रेम अमर है,

तोड़ दो तो हर रिश्ता सत्‍वहीन बचता है।


इसलिए कहना चाहता हूं बस इतना—

रिश्तों को निभाओ, निभाना भी एक कला है।

साथ में चलो, मगर सीमाओं के संग,

यही असली रिश्तों की मर्यादा है।


— प्रवीण कुमार सरल