ओस के मोती चुन कर ला रहा है ।

ये देखो आंधियों में भी कोई दीपक जला रहा है।

मिल रहा है सभी से अकेला होकर भी,

अकेला चांद ही सभी को उजेला दे रहा है ।

मुझे तन्हा ही छोड़ दे कुछ देर,

खुद को खुद से मिला दूं नही तो वक्त बीता जा रहा है ।

मौसम बदला मिजाज बदला,

तुम्हें बदलते देखा सब कुछ बदलता नजर आ रहा है।

मेरे हार के दिनों के दोस्त भी अजीब है,

कामयाबी मिली तो सब कुछ दूर जाता नजर आ रहा है।

जिन हवाओं में लोग घर से ना निकले,

उन हवाऔ में कोई अपना आंचल लहरा रहा है ।

जिन कागजों पर दवाएं लिखी जाती थी कभी,

उन्ही कागजो पर"प्रवीण" गजल लिख रहा है

कहां जाना था कहां पहुंच गए,

यह राही कब से मंजिल का गीत गा रहा है ।

मंजिल मिलेगी इतना तय है,

हार के बाद ही जीत का मजा आ रहा है।

मेरी ग़ज़ल की खुशबू चारों तरफ फैल रही है,

यह अगली सदी का नया शायर आ रहा है ।

बुजुर्गों की उम्मीद थी सरकारी नौकर बनू,

हम तो बादशाह हैं फकीरी में भी आजादी का मजा आ रहा है।