लो किनारा कर लिया हमने सफर से,
अब शिकायत नहीं है किसी भी असर से।
जो निभाए थे रिश्ते, वो टूटे सभी हैं,
दर्द सीखा लिया हमने हर इक नज़र से।
अब न चाहत रही, और न कोई गिला है,
सीख ली जिंदगी हमने हर इक खबर से।
छोड़ आए हैं हर ग़म की अब हर निशानी,
चैन आता है दिल को किसी भी खबर से।
जितना मांगा था खुदा से, मिला वो नहीं,
मगर सब्र रख लिया हमने अपनी नजर से।
@प्रवीण कुमार सरल
