किस वेद ने कहा कि जल तेरे बाप का है?
हमने खेत जोते, मंदिर गढ़े, फिर भी अपवित्र?
चवदार ताल तक गए तो तू काँप क्यों गया?
क्या तेरे देवता हमारे स्पर्श से डरते हैं?
कालाराम के द्वार बंद थे, पर राम क्या जाति पूछते हैं?
हमने जिन पत्थरों को पूज्य बनाया,
वो हमें ही बाहर कर दें, ये कैसा धर्म?
अब पानी भी बाँटेगा तू?
अब भगवान भी तेरा ही?
नहीं, अब प्रश्न उठेगा,
अब जनेऊ नहीं, न्याय बाँटा जायेगा।
