कविता: "देरी"
दलित खड़ा है न्याय द्वार पर,
सदियों से टिका इंतजार पर।
काग़ज़ बोलें, तारीख़ें चलें,
फैसले फिर भी धुंध में ढलें।
सामाजिक न्याय एक सपना है,
कानों तक पहुँचा तरसना है।
सत्ता में चर्चा, मंचों पे बात,
जमीन पे अब भी वही हालात।
आरक्षण में भी छल-सी रेखा,
गांव-गली में दर्द की लेखा।
समानता के गीत जो गाए,
वो दलित क्यों हर मोड़ पर हाए?
न्याय मिले, पर देरी क्यों हो?
इंसाफ़ में इतनी दूरी क्यों हो?
