वेद की चौपाल थी, श्लोकों की बौछार थी,

पर कथा के बीच कहीं जात की दीवार थी।

ज्ञान बाँटता था जो, प्रेम से सुनाता था,

वही मंच से उतार कर, नीच कह बुलाया था।


चोटी थी आस्था की, वह भी नोच ली गई,

भक्ति की बगिया में, नफरत बो दी गई।

मूत्र से अपमान का अभिषेक कर दिया,

कथा को जाति की बेड़ियों में जकड़ दिया।


न्याय की चौखट तक, पहुंची कथा की चीख,

असंवेदनाओं की भीड़ में, रह गई इंसानियत फीकी।

अब सवाल उठता है— क्या धर्म भी बँटा है?

या ब्राह्मणत्व के नाम पर मनु का जहर पटा है?