जो कहते हैं इश्क में मिलना मिलाना नहीं अच्छा l

इश्क तो दो समझदार लोगों की निशानी है,

नासमझ दूर ही रहे इससे तो अच्छा l


वासना के बिना प्रेम की क्या निशानी है,

जो बयां नहीं हुई वो भी क्या कोई कहानी है।

इश्क किया और किसी को भी पता ना चला,

अरे मियां तो तुम्हारी क्या खाक जवानी है।

तुम्हारी जुल्फों को घटा और होठों को पंख कहता रहूं, आओ चलो कागज से इश्क उकेरे मैं दीवाना तू दीवानी है।


प्रेम मे आतुर यक्ष प्रणय संदेश ना भेजता ।

तो वियोग में खुद ही चलता और ये मेघदूत कैसे बनता।