कल तक था जो रिपोर्टर भारी,

अब बन गया माइकधारी।

सवाल नहीं, बस जयकारा,

ख़बर नहीं, सिर्फ़ इशारा।


नेता बोले — वाह! वाह!

एंकर बोले — हाँ! हाँ!

जो बोले सच, वो ग़द्दार,

जो चुप रहे, वो दरबारदार।


पत्रकारिता अब कारोबार है,

चाटुकारिता ही पुरस्कार है।

जो गोदी में लोट-पोट है,

वही आज का रिपोर्टर ‘हॉट’ है।