कांवड़ लेने ही जाना तुम, ज्ञान दीप बुझाना।
ज्यों-ज्यों कांधे शिव चढ़ते हैं, विवेक धूल में जाना॥
चिलम धुएँ में खो जाना तुम, सच से आँख चुराना,
जिनके राज में भूखे थे हम, उनको फूल चढ़ाना।
गंगा जल से धोते तन को, मन को कभी न पाना
फेंक किताबें, फूँक कलम को, हो जाओ सन्यासी,
पढ़ा-लिखा जो पूछे प्रश्न, उसको कहो "तुम पापी!"
बाबा बोले — सोच न करना, बस नारा दो दिवाना
कांवड़ लेने ही जाना तुम, ज्ञान दीप बुझाना॥
