एक पग चला और काँपे छाया तक के ठौर,
शबरी जैसी पीर थी, भीतर जलता शोर।
भीम चला जब सोच कर, बोले सारे व्योम,
मूक बना जो युगों तलक, निकला जय का रोम।
पंक्ति-तोड़ कर जो खड़ा, वो ही बना प्रकाश,
चर्मपत्र पर रच गया, नव संविधान-विश्वास।
-डां. भीमराव अम्बेडकर को समर्पित।
