तुम्हे चाहने के अलावा और क्या काम किये है मैने ।

जो बर्षो हरे होते रहे जख्म, बो ही सिये है मैने ।


दूरियाँ बढी दरिया के किनारो की तरह,

तुम उस किनारे रहे, इस किनारे जिये है मैने ।


मुझसे बिछड कर किस तरह संभाला होगा खुद को,

याद को तुम्हारी जिस तरह ओढकर सोये है मैने ।


बडा ताज्जुब सा लगता है तुम भी नही भूल पायी अब तक मुझे,

जिस तरह भूल कर भी साथ गुजरे दिन नही भुलाये है मैने ।


अभिनय जिंदगी के रंगमंच पर दोनों ने ही निभाए है,

किस्मत ने जो भी तोहफे दिये है,हंस कर मंजूर किये है मैने ।


समय के साथ हर जख्म भर जाता है "प्रबीण"

तुमसे बिछडने के बाद अश्क ही अश्क पिये है मैने ।