लाल चुनरी, थकी पलकें,

आँखों में अनकहा सागर।

ढोलक थमी, गीत रुके,

पर दिल में डर की आहट थी।

माँ ने गले लगाकर कहा—

"सह ले बेटी, यही रीति है",

आँखों में विद्रोह नहीं,

बस पीढ़ियों की हार थी।

डोला पंडित के आँगन पहुँचा—

मंत्र नहीं, सन्नाटा था।

शुद्धिकरण… शब्द पवित्र,

पर भीतर अँधेरा गाढ़ा।

तीन दिन बाद लौटी गौरी,

विदाई के गीत गूँजे,

पर आँसू मायके के नहीं—वो सदियों से बेटियों की आँखों में कैद डर के थे।