बहक जाऊं उससे पहले संभाल ले मुझको l
हवा की तरह न बह जाऊं संभाल ले मुझको l
शीशा हूं टूट कर बिखर न जाऊं,
इन पत्थरों के शहर से निकाल ले मुझको ।
उम्र भर तेरा इंतजार क्या यूं ही करना पड़ेगा,
किसी रोज आ और थाम ले मुझको ।
तनहा ना कटेगी जिंदगी फकत मेरे से,
अपने सीने से लगा और तू कभी ना जुदा कर मुझको।
मुझ में अब सहन करने की क्षमता नहीं रही,
अपना बनाकर खुद में समा ले मुझको।
