अंधियारों के साये में जब कभी दिया बुझ जाता है

एक नया सवेरा आता है एक नया उजाला लाता है।


मन को न निराश करो मानव,जग भूल गया हर बात यहां

हालातों की घोर निराशा बयां करें जज्बात यहाँ।


इधर कहीं से निकल पड़ी है शायद फूटी सी किस्मत

पहुंच जाऊंगा साहिल तक देखें कब तक रूठी सी किस्मत।


हर बार यही समझाया है मन में भी बैर न पाला है

ऐ जालिम के प्यारे हाकिम देख क्या मेरी हाला है।


शुकर करो उस रब को अपने जिसने तुम्हे नवाजा है

मेरे जेहन में तेरी यादें आज भी बिल्कुल ताजा हैं ।



"""राही"""