अंजाने इस लिबास में, रह-रह के यूँ लिहाज़ मैं, अब मैं थक चूका हूँ | सवालों के जवाब से, सपने देख-देख के हिसाब से, अब मैं पक चूका हूँ | इस अंधियारे से दूर मैं, न जाने किस फितुर में, अब मैं चल पड़ा हूँ | हृदय में कुछ सवाल भर, अपने सपनों को सबसे संभाल कर, अब मैं जी उठा हूँ ||