क्या कहे
व्यवस्था कि मार
या हमारी चूक
दोनों हो सकती
व्यवस्था की शुरुआत ही
हम और आप से हुईं हैं
कभी कभी आप स्वयं
इसका मजा ले रहे होते
कभी लात-जूते के
हक़दार भी होते
कुछ तो आवाज़
उठाते उठाते
खुद ही उठ जाते
पर व्यवस्था की मार
समझ ही नही आती
और पीढियां
बदल जाती
लोग लगे रहते
सभ्यता के ओल-झोल
को समझने में
वर्ण व्यवस्था को जानने में
पर जो जान गये
वो और
वर्ण हो जाते
कहते तो
सिर्फ़ अकेला
अक्षर ..!!
