वो आई क्या
मैं पूछ रहा
उसके शहर से
इमारतें इंतजार में हैं उसके
गलियां सुनी सुनी हैं उसके बिना
खण्डार वाला मका भी पूछ रहे
वो आई क्या
खुद को सँभालते सँभालते
उस मंदिर तक जाता हूं मैं
घंटो बीताकर लौट आता मैं
शायद देवी बनकर आती होगी
वो आई क्या
उस तालाब से पूछा मैं
जहाँ पहली बार मेरे कंधे पर
उसके सर थे
साक्षी थी वो तालाब भी
बैठा राह ताकता रहा उन स्मृति को
वो आई क्या
लाल बत्ती पर जब अंगुलीयँ फँसाये गुज़रता था
तुम तो देखे होंगे उनको
चौराहे पर तो आई होगी
कहि तो आई होगी
किसी ने उनको देखा होगा
कोई बतला लो उनकी ख़रीयत
उनके अधरों की मुस्कान
उनके चहचहाट
उनके पदचिन्ह
उनके बदन की खुश्बू
उड़ा लाओ न ऐ हवा उनको
मेरे पास
मेरी साँस बन जाने दो न
उसका पता बतला दो न
उसको एक बार फिर
मेघ वाले दिन जैसा
वर्षा की बूंदों जैसा
कमल किरण जैसा
सजा दो न
उसे मुझे
एक बार फिर खिला दो न ।
