तुम्हे देखे हुए कई महीने हो गए
पर हर तस्वीर में तुम्हे ही देखा हैं
तुमसे बात किये कई दिन हो गए
पर हर शब्द में तुम्हे ही पाया है
आवाज़ सुने तुम्हारी कई लम्हें बीत गए
पर हर धुन पे तुम्हे ही सुना है
जब भी बारिस हुई तब भींगकर उसमे
हर बून्द में तुमको ही महसूस किया है
जब भी आंधी चली राहों में
हवाओं को तुम समझकर ही
सीने से लगाया है
तुम साथ नही हो मेरे ...
पर हर पल तुमको ही अपने पास पाया है
तुम हो नही सकते मेरे फिर भी
मैंने जब भी देखा है खुद में
तुमको ही पाया है
#प्रवीणप्रणव

