प्रदूषण के रूप अनेक

वायु जल और मृदा समेत

निकल आये अब

मन भी एक


संक्रमित और शोषित 

मानव-मन

करतें हैं इसका अभिनंदन

जुटते बरष बरष में देश


मॉन्ट्रियल में गीत बनाते

दस्तावेज सबको दिखलाते

कन्वेंशन की याद दिलाते

सबसे कहते बन जा नेक


पश्चिम में कुछ देश बताते

पूरब वाले जहर बनाते

इसी तरह उत्तर दक्षिण भी

पश्चिम पर आरोप लगाते 


तब तक सागर काला बनता

नदियाँ नाली सा है दिखता 

जंगल मे जो आग लगी थी

वो न ठहरा, सब हैं दिखता


चले गये हैं वन कुमार सब

हाथी,बंदर,जुगनू सारे

चले गये तीसरे प्रदेश


तब फिर मिशन चला अनेक

हर हर गंगे,रॉटरडैम में

बॉन बुलावा,शिखर सम्मेलन में

चल जाता है दिवस अनेक 


प्रदूषण के रूप अनेक

उसमें मानव मन भी एक ।।

@प्रवीण_प्रणव