ग़र युद्ध की हो कल्पना
ग़र हो विजय की कामना
दोनों में एक हुँकार हैं
उसका स्वरूप विस्तार है
मिट रही थी सभ्यता
ग़र तेज चलते विश्व मे
ग़र विश्व के विकास में
दोनों में एक हुँकार हैं
क्षत-विक्षत ये संसार हैं
मिट रही थी सभ्यता
ग़र पेड़ काटते चले
ग़र बयार छेड़ते चले
दोनों में एक प्रहार हैं
वायरसो का जनजाल हैं
मिट जायेगी ये सभ्यता
